
फ़ीनिक्स में बारहवीं में श्रेया व हाईस्कूल में गोल्डी रही टॉपर
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार

बलिया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वी व 12वी में फ़ीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल कटरिया (निबिया पोखरा) का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों का पछाड़ कर अपना दबदबा कायम रखा। इस दौरान बच्चों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसमें इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रेया चौरसिया 90, शिवानी यादव 88.4, आयुष यादव – 87.6, शिवालिका 85.6 फीसदी परिणाम रहा। वहीं हाईस्कूल में गोल्डी – 90.4, सृष्टि – 85.6, आशीष – 82.2 फीसदी रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार व प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।