सेंट जान स्कूल के हाईस्कूल में मंगलम व इंटर में चिरंजीवी रहे अव्वल

Spread the love

सेंट जान स्कूल के हाईस्कूल में मंगलम व इंटर में चिरंजीवी रहे अव्वल

बलिया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं व 12वीं में सेंट जॉन कान्वेंट स्कूल मिड्ढा में बच्चों ने परचम लहराया। इस दौरान विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वही हाई स्कूल में मंगलम कुमार ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा सदाफ तनवीर ने 92 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। जबकि इंटरमीडिएट में चिरंजीवी गुप्ता 92 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। इस दौरान प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने उत्कृष्ट आए बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *