12वीं में सीबीएसई बोर्ड का 95 फीसदी रहा परिणाम

Spread the love

12वीं में सीबीएसई बोर्ड का 95 फीसदी रहा परिणाम

बलिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया का कक्षा 12वीं का सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा 95 फीसदी परिणाम रहा। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल रहा। कक्षा 12वीं में हरीश मिश्रा ( पीसीबी) 92, श्रेयांश श्रीवास्तव ( पीसीएस) 90, अनुष्का जायसवाल (कॉमर्स ) 90 व प्रिया राय ( पीसीएम ) 90 अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय व चतुर्थ विद्यालय के टॉपर रहें। कक्षा 12वीं में गणित में उच्चतम अंक प्रतिशत श्रेयांश श्रीवास्तव 95, अमित यादव 95, प्रिया राय 87 व अमित राय 85 प्रतिशत रहा। भौतिक शास्त्र में उच्चतम अंक प्रतिशत हरीश मिश्रा 95, उज्जवल राय 94 व अनुज्ञा सिंह 89 फीसदी रहे। रसायन शास्त्र में उच्चतम अंक प्रतिशत उज्जवल राय 95, श्रेयांश श्रीवास्तव 94, अमित यादव 94, हरीश मिश्रा 94 व प्रिया राय 92 फीसदी रहे। जीव विज्ञान में उच्चतम अंक प्रतिशत हरीश मिश्रा 94, अंजली ठाकुर 86, स्मिता राय 86, व अलसमा परवीन 84 प्रतिशत रहे। शारीरिक शिक्षा में उच्चतम अंक राधा कुमारी 94, रिद्धिमा श्रीवास्तव 92 व अमित यादव 91 फीसदी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *