आरके मिशन में अभिजीत व पलक उपाध्याय रहे अव्वल

Spread the love

आरके मिशन में अभिजीत व पलक उपाध्याय रहे अव्वल

आरके मिशन स्कूल का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

बलिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया में कक्षा दसवीं में सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें अभिजीत गुप्ता तथा पलक उपाध्याय ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर टाप पर रहे।

जबकि शौर्य मिश्रा 92.5 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वही तानिया वर्मा 92, आदिति यादव 92 तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार प्रखर तिवारी 91.2 फीसदी के साथ चौथे, आयुषी चौबे 91, जीशान खान 91, पलक पांडेय 91 फीसदी के साथ पाचवे स्थान पर रहे। इसके अलावा सलोनी 90.5 व आशुतोष पांडेय 90.5 फीसदी के साथ छठवें व खुशी श्रीवास्तव 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम का प्रतिफल होता है। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के कुशल शिक्षण पद्धति व मार्गदर्शन को दिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *