ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Spread the love

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

गड़वार हनुमान तिराहे के पास हुआ हादसा

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हनुमान तिराहा के पास सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बादशाह सिंह 58 वर्ष प्रतिदिन की भांति सोमवार को अपने घर से ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। इसी बीच हनुमान तिराहा गड़वार के पास ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *