विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी ने की आत्महत्या

Spread the love

विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी ने की आत्महत्या

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती सलेम के पुरवा कटैया गांव में रविवार की रात किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के धनौती सलेम के पुरवा कटैया निवासी श्रीपति चौहान बस्ती जिला में मजदूरी का काम करते है। छः माह पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई। दो पुत्र एवं एक पुत्री में बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है और वह भी पिता के साथ ही रहकर मजदूरी का काम करता है। घर पर बहू के अलावा छोटा पुत्र कल्लु एवं पुत्री विनीता रहती थी। रविवार की रात घर के लोग खाना खाकर सोने चले गए। रविवार की रात विनीता 16 वर्ष अपनी भाभी से उल्टी एवं पेट में दर्द होने की शिकायत की। परिजन उसे रात में ही लेकर पचखोरा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। स्थित गंभीर देख उसे सीएचसी रतसर ले जाया गया। जहां उसने बताया कि हमने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी की। दोपहर बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करके अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *