ताश ख़ेलने के दौरान युवक ने दोस्त को मारी चाकू, गम्भीर

Spread the love

ताश ख़ेलने के दौरान युवक ने दोस्त को मारी चाकू, गम्भीर

बलिया। मनियर कस्बा वार्ड नंबर 13 के पास स्थित बीएसएनल टावर में सोमवार को एक युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ के जबाब में पीठ के ऊपर चाकू मार कर घायल कर दिया। घायलावस्था में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मनियर पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रोहित राजभर 18 वर्ष पुत्र संतोष राजभर निवासी मनियर वार्ड नंबर 13 नजदीक बीएसएनएल टावर थाना मनियर जनपद बलिया तथा आरोपी युवक दोनों दोस्त थे। दोनों सोमवार को एक लीची के पेड़ के नीचे अन्य युवकों के साथ बैठकर ताश खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच घायल रोहित राजभर ने आरोपी युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गुस्साए युवक ने पॉकेट से चाकू निकाला और रोहित राजभर के ऊपर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में युवक को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। इस बाबत प्रभारी मनियर मंतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। इस समय मैं बलिया पर्चा दाखिला में हूं। घायल युवक के परिजन तहरीर देंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *