भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बलियावासियों को नामांकन में किया आमंत्रित

Spread the love

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बलियावासियों को नामांकन में किया आमंत्रित

जन संवाद कर तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए मांगा आशीर्वाद

बलिया। लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर विभिन्न विधानसभाओं में जन संवाद स्थापित कर नामांकन में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने अनुरोध किया।इसके बाद पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र पाठक, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी बबलू, भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह,भाजपा नेता डॉ अंजनी पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी उपस्थित रहे।


जन संवाद की श्रृंखला में नीरज शेखर ने विधानसभा फेफना के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद के दौरान जनता जनार्दन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से पीएम बनाने का आह्वान किया। नीरज शेखर ने कहा कि “समस्त बलिया के लोग मेरे परिवारजन हैं। कल मैं आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहा हूं। आप समस्त बलियावासियों से विनम्र निवेदन है कि शुक्रवार को मेरे नामांकन यात्रा में अवश्य शामिल हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से पुनः तीसरी बार सेवा का अवसर देने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस दौरान नीरज शेखर ने विधानसभा फेफना के बघौना, उजियार, नारायणपुर, बरौली, अंजोरपुर, रामपुर चीट, सागरपाली आदि स्थानों पर जनसंवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *