पूर्व महिला प्रधान ने खाया जहर, हालत गंभीर, रेफर

Spread the love

पूर्व महिला प्रधान ने खाया जहर, हालत गंभीर, रेफर

रसड़ा। रसड़ा क्षेत्र के ग्रामसभा छितौनी की निवासी व छितौनी के पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी मिथिलेश राजभर उर्फ बब्लू ने गुरूवार की सुबह कतिपय कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों नेआनन फानन में सीएचसी रसड़ा पहुँचाया, जहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर मऊ जनपद चले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूर्व प्रधान ने आत्महत्या क्यो करना चाहती थी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *