स्कार्पियो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Spread the love

स्कार्पियो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

रसड़ा। रसड़ा-बलिया मार्ग के संवरा पंडितपुरा के समीप गुरूवार की सुबह स्कार्पियो की चपेट में आने से नथुनी चौहान (65) निवासी तद्दीपुर थाना गड़वार की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा कि मृतक अपने गांव से रसड़ा की तरफ आ रहे थे तभी रसड़ा से बलिया की तरफ जा रही स्कार्पियो ने उन्हें धक्का मारते हुए निकली गई। बेहोशी की हालत में देवस्थली पुलिस चौकी की पुलिस ने घायल को रसड़ा अस्पताल पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *