मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खेत में गोबर फेंकने गई युवती से युवक जबरिया किया दुष्कर्म

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नरेंद्र वर्मा को पर्वतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पीड़िता के परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने की है। घटना सोमवार की भोर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती सोमवार की भोर में घर से खेत।में गोबर फेंकने गई थी। आरोप है कि इस दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही नरेंद्र वर्मा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मूक-बधिर होने के कारण युवती शोर नहीं मचा सकी और न ही किसी को घटना की जानकारी दे पाई। घटना के बाद युवती घर पहुंची और इशारों के माध्यम से अपनी मां को आपबीती बताई। युवती के हाव-भाव और इशारों से मां ने पूरी बात समझी और इसकी जानकारी उसके पिता को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि मामले को लेकर गांव में पहले पंचायत भी हुई। हालांकि, बाद में परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपित नरेंद्र वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा निवासी राजीमाफी पर्वतपुर थाना बांसडीह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *