
चौक क्षेत्र में नहीं प्रवेश करेंगे ई – रिक्शा व चार पहिया वाहन
चौक में प्रवेश करने वाले मार्गो पर लगा बैरियर, तैनात किए गए पुलिसकर्मी
रिपोर्ट: श्रवण कुमार पांडेय



बलिया। धनतेरस तथा दीपावली के त्योहार में विषेशकर धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चौक के चारों तरफ से नो एंट्री ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों की नो इंट्री लागू कर दिया गया है। सेनानी उमाशंकर चौराहा, आर्य समाज रोड राम जानकी मंदिर, कासिम बाजार चौराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर (विजय सिनेमा रोड) तिराहा, गुदरी बाजार चौराहा, लोहारपट्टी (गुदरी बाजार) तिराहा आदि जगहों पर बैरिकेटिंग की गयी है। इसके मद्देनजर चौक में पूर्ण रूप से नो एंट्री लगाया गया है। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा ने दी।




आपको बता दे कि दीपावली व धनतेरस पर जिला प्रशासन ने बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चौक के इंट्री करने वाले विभिन्न तिराहे और चौराहे पर नो एंट्री लगा दिया है। इस दौरान ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों को अंदर प्रवेश पर बैरिकेडिंग के रोक लगा दी है। लेकिन ई – रिक्शा चालक गुरुद्वारा रोड के रास्ते चौक में प्रवेश कर जा रहे है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस व होमगार्ड के जवान सुविधा शुल्क लेकर इंट्री करा दे रहे है। जिसका जीता जागता उदाहरण राम जानकी मंदिर पर देखने को मिला। जिसके चलते बैरियर लगाकर नो इंट्री का आदेश हवा – हवाई साबित होता दिख रहा है।