धनतेरस पर 100 करोड़ कारोबार होने की व्यापारियों ने जताई संभावना

Spread the love

धनतेरस पर 100 करोड़ कारोबार होने की व्यापारियों ने जताई संभावना

आभूषण, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और पूजन सामग्री की दुकानों पर तैयारियां जोरों पर

धनतेरस व दिवाली पर खरीदारी के लिए कितने ग्राहकों ने की एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट : श्रवण कुमार पांडेय

बलिया। धनतेरस को लेकर जनपद से लेकर ग्रामीणांचलों में बाजार पूरी तरह सजने लगा और कुछ सज भी गया है। आभूषण, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और पूजन सामग्री की दुकानों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इन क्षेत्रों के कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और दीपावली के अवसर पर जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। हालांकि कुछ व्यापारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में कुछ ही इजाफा होने की उम्मीद जताई है। वही त्योहार को लेकर लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है, जबकि कई जगहों पर एडवांस बुकिंग भी हो रही है।

बता दे कि धनतेरस को हिंदू धर्म में खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। परंपरा के अनुसार, लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। यही वजह है कि बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और दुकानदारों ने अपना स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया। धनतेरस को लेकर जिले का बाजार पूरी तरह सजने लगा है। आभूषण, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और पूजन सामग्री की दुकानों पर तैयारियां जोरों पर हैं। वही कुछ ग्राहक सोने कीमत कम होने के कारण बुधवार को जमकर खरीददारी की।

स्वर्ण कला केंद्र के प्रोपराइटर अमित सराफ व प्रदीप सराफ ने बताया कि सोने के भाव कम होने के कारण लोग धनतेरस पर खरीदारी कर रहे हैं बताया कि पिछले वर्ष 45 से 50 करोड़ का जनपद में सोना चांदी हीरा कि लोगों ने धनतेरस पर खरीदारी की थी।इस वर्ष 75 करोड़ से अधिक खरीदारी होने की उम्मीद है। बताया कि प्रत्येक खरीदारी पर एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है।

बर्तन कारोबारी दीपक केसरी ने बताया कि पिछले वर्ष पूरे जिले में करीब 12 से 15 करोड़ का धनतेरस पर कारोबार हुआ था। इस शुक्रवार के दिन धनतेरस पड़ने के कारण 20 से 25 करोड़ कारोबार होने की संभावना जताई है। बताया कि पिछले दो – तीन वर्षों से स्टील के बजाय ग्राहक पीतल, तांबा व फूल की खरीदारी कर रहे है क्योंकि इस पर रिटर्न अच्छा मिल जाता है।

इलेक्ट्रानिक कारोबारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि जिले में मेरे जैसा छोटा व्यापारी पिछले वर्ष करीब 20 लाख का कारोबार किया था। इस वर्ष उससे अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि इस वर्ष मंहगाई और मेटल का रेट बढ़ने के कारण असर पड़ा है। बताया कि आनलाइन का इलेक्ट्रानिक पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *