सहतवार में दो घरों से 525 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार

Spread the love

त्योहारों से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद सामग्री की कीमत चार लाख रुपये

बलिया। त्योहारों के मद्देनजर पटाखों और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बुधवार को दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर कुल 525 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सहतवार पुलिस ने वार्ड नंबर तीन निवासी बालाजी उर्फ अनीश तथा वार्ड नंबर छह निवासी चंदन गुप्ता के घर से अवैध रूप से भंडारित विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *