फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पिता ने बताया मानसिक रूप से था बीमार

Spread the love

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पिता ने बताया मानसिक रूप से था बीमार

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के मुडाडीह गांव में बुधवार को एक युवक ने घर की छत पर बने कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के मुडाडीह गांव
निवासी शशिलाल श्रीवास्तव 35 वर्ष पुत्र कमलेश्वर श्रीवास्तव प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने गए हुए थे। रात में किसी समय उन्होंने कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की सुबह करीब सात बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उनके पिता छत पर गए और दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे के पास से ईंट निकालकर उसे खोला तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, शशिलाल अलग-अलग तरह का नशा करते थे। उनकी पत्नी करीब एक साल से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर बेटे को मानसिक रूप से बीमार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *