शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे रंजीतपुर निवासी गुड्डू राजभर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। घटना की जानकारी होने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *