
करवा चौथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, गिरफ्तार
हिंदू संगठनों के नाराजगी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई



बलिया। करवा चौथ पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी के बाद जिले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज हिंदू संगठनों के लोगों ने आपत्ति जताई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



मिली जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ कला वार्ड नंबर आठ निवासी अनवर राजा पुत्र रजाउल मुस्ताक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर करवा चौथ को लेकर टिप्पणी की थी। उसने लिखा था कि “अगर किसी महिला को करवा चौथ पर पति की जरूरत हो तो वह खाली है।” सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अनवर राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस संबंध में थाने पर किसी भी व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। युवक से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।