कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में लगेगी हाईमास्ट लाइट

Spread the love

कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में लगेगी हाईमास्ट लाइट


बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की पहल पर कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया गया। इस पहल से परिसर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे पेंशनर्स, कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को शाम के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।


इस पहल पर पेंशनर्स और कर्मचारियों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिसर में हरियाली, पेड़-पौधों और साफ-सफाई से वातावरण पहले से अधिक खुशनुमा हुआ है। पेंशनर्स के प्रति आनंद दुबे का मृदुल व्यवहार, सम्मान और आत्मीयता बुजुर्गों को परिवार जैसा अपनापन प्रदान करती है। इस मौके पर बरमेश्वर नाथ पांडेय, धर्मनाथ सिंह, अनिल पांडेय, राघवेंद्र सिन्हा, रमाशंकर पांडेय, हरेंद्र सिंह, कोषागार के एटीओ प्रभारी रामचंद्र, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव सहित विवेक, रवि, सौरभ, सरोज, रमेश और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *