युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान


बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव में बुधवार दोपहर एक युवती ने घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र के टुटुवारी निवासी सुभाष राम की पुत्री गुंजा (18) ने बुधवार दोपहर घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी शशांक पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
चौकी प्रभारी के अनुसार घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *