वज्रपात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद

Spread the love

वज्रपात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद

बलिया। जिले में वज्रपात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।


मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक केंद्र लखनऊ की एडवाइजरी और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा आठ तक पढ़ाई नहीं होगी। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को निर्धारित दायित्वों से छूट नहीं दी गई है। जनगणना प्रशिक्षण या अन्य कार्यक्रमों में ड्यूटी लगाए गए कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। इसके अलावा सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर विभागीय एवं प्रशासनिक कार्य करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों और कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *