चिह्नित अपराधी हिस्ट्रीशीटर की होगी निगरानी

Spread the love

चिह्नित अपराधी हिस्ट्रीशीटर की होगी निगरानी

बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस ने एक सक्रिय अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चिन्हित अपराधी चोरी, नकबजनी, मारपीट समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।


सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर लाला का छपरा निवासी प्रवीण राजभर उर्फ गोलू (23) पुत्र शिवानंद राजभर की हिस्ट्रीशीट संख्या 50ए खोली गई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ गड़वार, कोतवाली बलिया और सुखपुरा थाने में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रवीण के खिलाफ वर्ष 2018 में गड़वार व कोतवाली थाने में चोरी से जुड़े मुकदमे, वर्ष 2019 में गैंगस्टर एक्ट तथा वर्ष 2025 में सुखपुरा थाने में मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस अब उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *