
बलिया में 25 फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित



बलिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 25 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार काफी प्रयास के बावजूद गिरफ्तार न होने और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने वाले अभियुक्तों पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गतिविधियों और उनके सहयोगियों व शरणदाताओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से फरार अभियुक्तों के संबंध में सटीक सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




इन अभियुक्तों पर घोषित हुआ इनाम
- आजाद उर्फ राजू पुत्र इस्लाम, निवासी भागीपुर तकिया, थाना गड़वार, बलिया।
- जमील पुत्र शमीम, निवासी भागीपुर तकिया, थाना गड़वार, बलिया।
- अमित साह पुत्र अभिराम गोंड़, निवासी तिवारी के मिल्की, थाना बैरिया, बलिया।
- हिमान्शु सिंह पुत्र विनोद सिंह, निवासी कोटवां, थाना बैरिया, बलिया।
- विनोद सिंह पुत्र सूरज उर्फ सूरजू सिंह, निवासी कोटवां, थाना बैरिया, बलिया।
- सुरेन्द्र यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी सारंगपुर बड़ागांव, थाना बड़हरा, भोजपुर, बिहार।
- कमलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव, निवासी सारंगपुर बड़ागांव, थाना बड़हरा, भोजपुर, बिहार।
- मुन्ना गोंड़ पुत्र हवलदार, निवासी लिलकर, थाना सिकन्दरपुर, बलिया।
- मुन्ना गोंड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सतेन्द्र प्रसाद, निवासी रुद्रवार, थाना सिकन्दरपुर, बलिया।
- आशीष गिरी पुत्र अंगद गिरी, निवासी गजियापुर, थाना भीमपुरा, बलिया।
- मनीष गिरी पुत्र अंगद गिरी, निवासी गजियापुर, थाना भीमपुरा, बलिया।
- अंगद गिरी पुत्र रामवृक्ष गिरी, निवासी गजियापुर, थाना भीमपुरा, बलिया।
- अभिषेक यादव पुत्र रविप्रकाश यादव, निवासी बिलरिया, थाना नरही, बलिया।
- गोलू यादव पुत्र दिलीप यादव, निवासी शाहपुर, थाना बांसडीह, बलिया।
- रोहित कुमार गुप्ता पुत्र ज्योतिष कुमार, निवासी वार्ड नंबर 20, कासिम बाजार, थाना कोतवाली, बलिया।
- अमित कुमार गुप्ता पुत्र स्व. अंजनी गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 20, कासिम बाजार, थाना कोतवाली, बलिया।
- अभिषेक गुप्ता सेठू पुत्र अखिलेश कुमार गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 23, टाउन हाल, थाना कोतवाली, बलिया।
- अखिलेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. कन्हैया गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 23, टाउन हाल, थाना कोतवाली, बलिया।
- मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशू सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उर्फ आशीष सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी पियरौटा, थाना रेवती, बलिया।
- मुन्ना भर उर्फ रमापति भर पुत्र शिवनाथ भर, निवासी ओझा का डेरा (ओझवलिया), थाना बांसडीह रोड, बलिया।
- धनजी यादव पुत्र गंगासागर यादव, निवासी चन्द्रपुरा अथिलपुर, थाना सिमरी, बक्सर, बिहार।
- पीयूष सिंह पुत्र राकेश सिंह, निवासी तालिबपुर, थाना बैरिया, बलिया।
- आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी तालिबपुर, थाना बैरिया, बलिया।
- विशाल सिंह उर्फ भकालू पुत्र रामजी सिंह, निवासी कोटवां, थाना बैरिया, बलिया।
- अंगद सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र बृजेश सिंह, निवासी झरकटहां, थाना रेवती, बलिया।