आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व बालिका गृह की मेधावी बेटियों का हुआ सम्मान

Spread the love

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व बालिका गृह की मेधावी बेटियों का हुआ सम्मान

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की लाभार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता, श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न लाभार्थियों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ल के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, पोषण, बालिका शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला पूर्ति अधिकारी देव मुनि मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह सहित सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

बेटियों को मिला सम्मान, बढ़ा हौसला
राजकीय बालगृह बालिका में आवासित मेधावी बालिकाओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसमें इशरत, अंशु पासवान, शिल्पी, पूजा, अमृता, अंकिता, स्वीटी शाह, मनीषा, अनुप्रिया, पुतुल एवं संजना को मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने शॉल, प्रशस्ति पत्र, बैग, पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं बालिकाओं की देखभाल एवं मार्गदर्शन के लिए अधीक्षिका अमिता जैन को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल बनाना है। बालगृह की बालिकाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया यह सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नवनियुक्त सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

समारोह के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बलिया सदर, हनुमानगंज एवं बेलहरी ब्लॉक की 10-10 नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही सुपोषण योद्धा प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। बलिया नगर के 17, दुबहड़ के 10, सोहांव के 21 तथा गड़वार ब्लॉक के 20 सुपोषण योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *