श्रम विभाग व प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, पांच दुकानों पर मिले सात बच्चे

Spread the love

श्रम विभाग व प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, पांच दुकानों पर मिले सात बच्चे

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सभी दुकानदारों को दिया नोटिस

बलिया। बांसडीह कस्बा के बड़ी बाजार में शनिवार को श्रम विभाग व प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच दुकानों पर सात बच्चे बाल श्रम करते हुए मिले। श्रम विभाग ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहा राम के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी, एएचटी , पुलिस और नव भारतीय नारी विकास समिति की संयुक्त टीम ने बांसडीह बाजार में छापेमारी किया। टीम ने मिठाई की तीन दुकानों, एक कपड़ा की दुकान और एक आटोमोबाइल की दुकान पर जांच में सात बच्चे काम करते मिले।श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। उनके द्वारा जवाब दाखिल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर पंहुचे चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने दुकानदारों का पक्ष लेते हुए अधिकारी से कहा कि अगर कोई बच्चा घर की मजबूरी में काम कर रहा है तो इसमें गलत क्या है। इस पर अधिकारी ने कहा कि धरातल की वास्तविकता वह भी जानते हैं। लेकिन नियम कानून का पालन कराना चाहिए । इस दौरान देर तक वार्ता का क्रम चलता रहा। चेकिंग के बाद टीम वापस चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *