
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया। बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 15 में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते- बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव निवासी 20 वर्षीय लवकुश शर्मा कारपेंटर का काम करता था। रविवार को वह बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 15 में बन रहे अपने नये मकान में टुल्लू पंप से दीवार पर पानी डाल रहा था।इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों उन्हें सीएचसी बांसडीह ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी शादी नही हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केई भेज दिया है।