12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमर

Spread the love

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने कसी कमर


बलिया। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रथम कान्त ने की।


बैठक में लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नोडल अधिकारी ने सभी न्यायिक अधिकारियों को ऐसे मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिनका निस्तारण लोक अदालत के जरिए संभव है। उन्होंने नियत मामलों में समय से सम्मन एवं नोटिस जारी कर उनकी तामील सुनिश्चित कराने तथा तामील किए गए नोटिस की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों ने आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पाण्डेय, सिविल जज गार्गी शर्मा, एसीजेएम प्रथम नवनीत कश्यप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *