ददरी मेला को लेकर नपा अध्यक्ष ने सभासदों संग की बैठक

Spread the love

ददरी मेला को लेकर नपा अध्यक्ष ने सभासदों संग की बैठक

वर्ष 2026 में नगर पालिका द्वारा ददरी मेला संचालन होने की उम्मीद

लगातार दो वर्ष तक जिला प्रशासन ने लगाया था ददरी मेला

बलिया। महर्षि भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर बलिया में लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने सभासदों के साथ शनिवार को अपने आवास चंद्रशेखर नगर पर बैठक की। जिसमें ददरी मेला को कैसे सुंदर ढंग से स्थापित किया जाए। इस पर आपस में विचार – विमर्श किया गया।

आपको बता दें कि बलिया जनपद में प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में महर्षि भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर ददरी मेला लगता है जो दीपावली के बाद शुरू हो जाता है। यह मेला करीब एक माह तक चलता है। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने नगर पालिका के सभासदों के साथ बैठक की और मेला को पूर्व की भांति स्थापित करके सुचारू से संचालित करने पर विचार -विमर्श किया गया। दुकानदारों और झूला वालों का टेंडर ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन इस पर विचार विमर्श अभी नहीं हुआ। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो वर्ष तक ददरी मेला का संचालन किया गया। इस वर्ष 2026 में नगर पालिका द्वारा ददरी मेला संचालन होने की उम्मीद है।इस मौके पर नगर पालिका के सभी सभासद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *