
श्रवण कुमार पांडेय
एसबीआई शाखा सिटी ब्रांच बलिया से खाताधारक संग हुआ फ्रॉड, मोबाइल लेकर फरार
स्टेशन के एटीएम से फ्रॉड ने निकाले 20000 रुपया, 40000 किया ट्रांजैक्शन हुआ फेल
एसबीआई शाखा सिटी ब्रांच में पहले से मौजूद था फ्रॉड



बलिया। नगर के अत्यंत व्यस्त इलाका स्टेशन – मालगोदाम रोड स्थित स्टेट बैंक (शाखा सिटी, बलिया) ब्रांच में पहले से मौजूद एक फ्रॉड मंगलवार की सुबह एक खाताधारक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसके खाते से स्टेशन स्थित एटीएम से 20000 रुपया निकाल लिया। इसके अलावा 40000 रुपया स्थानांतरण किया, लेकिन कतिपय कारणों से 40000 रुपया स्थानांतरण नहीं हो सका। इस मामले में पीड़ित ने तत्काल शाखा प्रबंधक को घटना से अवगत कराया और खाते को बंद कराया। इसके साथ ही कोतवाली अंतर्गत ओकडेनगंज चौकी पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया। तत्पश्चात पुलिस छानबीन में जुट गई।



जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी दीनानाथ वर्मा पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर वर्मा मंगलवार की सुबह स्टेशन मॉल गोदाम रोड स्थित स्टेट बैंक (शाखा सिटी, ब्रांच बलिया) में केवाईसी के लिए पहुंचे थे। जहां एक व्यक्ति मिला और केवाईसी करने के लिए बोला। खाताधारक समझा कि वह बैंक का कर्मचारी है और उन्होंने अपना मोबाइल केवाईसी के लिए दे दिया। फ्रॉड ने केवाईसी करने के उपरांत योनो एप बनाने को बोला तो पीड़ित ने हामी भर दिया।इसके बाद मेरा नया पासबुक बनवाया और मेरा मोबाइल में फोटो खींच लिया। मुझे पैसा निकालने के लिए लाइन में लगा दिया और फोटो निकलवाने के लिए मेरा मोबाइल लेकर फरार हो गया।इसके बाद मोबाइल योनो ऐप द्वारा पीड़ित के खाते से 40000 रुपया किसी के खाते में ट्रांजैक्शन किया, लेकिन कतिपय कारणों से ट्रांजैक्शन फेल हो गया और 40000 रुपया वापस हो गया। इसके उपरांत वह स्टेशन पर स्थित एटीएम से 20000 रुपया।निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा शाखा प्रबंधक को घटना से अवगत कराया गया और खाते को बंद कराया गया। इसके उपरांत पीड़ित कोतवाली अंतर्गत ओकडेनगंज चौकी पर तहरीर दिया।