
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सोमवार देर रात करंट की चपेट में आने से हृदयानन्द वर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।