शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को 15 दिन का अल्टीमेटम, पूर्व विधायक ने दी 101 घंटे उपवास की चेतावनी

Spread the love

शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को 15 दिन का अल्टीमेटम, पूर्व विधायक ने दी 101 घंटे उपवास की चेतावनी

बलिया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने जिले की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए एक पखवाड़े का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि मांग पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर 101 घंटे का उपवास करेंगे।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि नौरंगा-भुवाल छपरा क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को कथित तौर पर धन लेकर शहर के विद्यालयों में डेपुटेशन पर भेजा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है और पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उधर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के साथ ही संबंधित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि एक पखवाड़े के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए 101 घंटे का उपवास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *