
हंसिया व चाकू से हमला कर तीन किशोरों को किया घायल, गम्भीर

घायल सुमित की मां
बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवाय गांव में सोमवार की देर शाम सनसनीखेज का मामला सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होते ही सीयर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए है।






जानकारी के अनुसार उभांव थाना के अवाय गांव के तीन दोस्त गांव के बाहर शाम को घूमने गए हुए थे, जहां गांव के ही दो युवकों ने हंसिया व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास सहित परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और सीयर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए। पीड़ित परिजनों की माने तो किसी से कोई विवाद नहीं है उन्होंने क्यों मारा। यह पता नहीं चल सका है। परिजनों की माने तो हालत नाजुक देख चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी घायल अस्पताल नहीं पहुंचा था।