
हत्या के मामले में पुलिस अभिरक्षा में लिए गए दो बाल अपचारी तलवार बरामद
बलिया। बांसडीह रोड पुलिस ने हत्या मामले में दो बाल अपचारियों को मुखबिर की सूचना पर टघरौली मोड़ के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तलवार भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों बाल अपचारियों को न्यायालय भेज दिया गया।