गड़वार रोड पर मुलायम नगर में जर्जर बिजली तारों से टला हादसा, केबल में लगी आग

Spread the love

गड़वार रोड पर मुलायम नगर में जर्जर बिजली तारों से टला हादसा, केबल में लगी आग

बलिया। गड़वार रोड पर मुलायम नगर (निधरिया) में मुख्य सड़क पर जर्जर बिजली तारों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तार करीब छह महीने से बार-बार टूट रहे हैं और अस्थायी रूप से जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है।

नागरिकों का कहना है कि तारों में अक्सर आग लगती है और वे सड़क पर गिर जाते हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। आरोप है कि बिजली विभाग के जेई और एई को समस्या की जानकारी होने के बावजूद तारों को स्थायी रूप से नहीं बदला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आज यानी रविवार की शाम भी तार टूटने और आग लगने की घटना से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बिजली विभाग से मौके का निरीक्षण कर जर्जर तारों को तत्काल बदलने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *