
हत्या का प्रयास करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को रविवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर राजपुर चट्टी से दोपहर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।



पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर बांसडीह थाने में धारा 352, 109(1), 351(3) और 3(5) बीएनएस में काशीनाथ बिन्द पुत्र रामनाथ बिन्द निवासी राजपुर समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित चल रहे काशीनाथ बिन्द को मुखबिर की सूचना पर राजपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।