
हिरासत में लिया गया 25 हजार का इनामियां बाल अपचारी
बलिया। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात महुआ मोड़ के पास से हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।







पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को वादी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि 22 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई अपने मित्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कालिन्दी पांडेय की गली में विपक्षीगण ने लाठी-डंडे और चाकू से जान से मारने की नीयत से एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके भाई को गंभीर चोटें आई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार की रात 25 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।