
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार समेत विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
आठ सितंबर को होगा क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह की ओर से नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। चुनाव आठ सितंबर को होगा।
अध्यक्ष पद के लिए ओंकार सिंह, शैलेष कुमार सिंह, शेषनाथ तिवारी और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा भरा है।


उपाध्यक्ष के 10 वर्ष से अधिक सदस्यता वाले वर्ग में दो पदों के लिए गीतेश पांडेय, अर्चना पांडेय और पिंकी तिवारी ने नामांकन किया। 10 वर्ष से कम सदस्यता वाले वर्ग में आदर्श कुमार सिंह, रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू, देवेंद्र कुमार यादव और बलवंत कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
महासचिव पद के लिए त्रिभुवन यादव, राधेश्याम पांडे, मिथिलेश कुमार सिंह, चमन भुवाल जी सिंह और सुशील कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार पांडे और अभयनाथ चौहान आमने-सामने होंगे।


संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए शिवजी चौबे, मिथिलेश कुमार सिंह और प्रमोद कुमार ने नामांकन किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) के लिए फुलेंद्र सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, घनश्याम प्रसाद, अनिल कुमार पांडेय, विजय शंकर उपाध्याय और संतोष कुमार सिंह ने पर्चा भरा।


कनिष्ठ कार्यकारिणी (15 वर्ष से कम) के लिए राहुल कुमार ओझा, कृष्ण प्रताप यादव, कलामुद्दीन अंसारी, सुजाता, आशीष कुमार गौतम और श्याम मनोहर सिंह ने नामांकन किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। आठ सितंबर को होने वाले चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।