फैमिली कोर्ट में फिर पेश नहीं हुए पवन सिंह, मां की बीमारी का दिया हवाला

Spread the love

फैमिली कोर्ट में फिर पेश नहीं हुए पवन सिंह, मां की बीमारी का दिया हवाला

ज्योति सिंह अदालत में हुईं पेश, पिछली गैरहाजिरी पर लगा था एक हजार रुपये का जुर्माना

बलिया। भोजपुरी गायक एवं भाजपा के बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले की सुनवाई के दौरान एक बार फिर बलिया के परिवार न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए। वहीं, ज्योति सिंह सुनवाई के लिए अदालत पहुंचीं। पवन सिंह की गैरहाजिरी के पीछे उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने का हवाला दिया गया।

ज्योति सिंह के अनुसार, पवन सिंह की ओर से उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित मेडिकल प्रमाण पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण सुनवाई में शामिल नहीं हो पाने की बात कही गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी पवन सिंह के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। अब एक बार फिर उनकी गैरहाजिरी के बाद मामले की अगली सुनवाई और अदालत के रुख को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *