पत्रकार को मातृ शोक

Spread the love

पत्रकार को मातृ शोक

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी व जनपद के पत्रकार रोहित सिंह उर्फ मिथिलेश की मां मंजू सिंह का असमय निधन शनिवार को तड़के हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वाराणसी में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही नाते-रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। वहीं शुभचिंतकों व पत्रकारों ने संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *