JNCU में रंगोली निर्माण के साथ सेवा संकल्प अभियान का हुआ समापन

Spread the love

JNCU में रंगोली निर्माण के साथ सेवा संकल्प अभियान का हुआ समापन

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत @2047’ की संकल्पना पर आधारित रंगोली का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं कमलेश पांडेय ने किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्र के समग्र विकास की परिकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता और उत्साह की प्रशंसा की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके कुलसचिव एसएल. पाल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. रंजना मल्ल, डॉ. छविलाल, डॉ. संदीप यादव सहित परिसर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *