
भोजन की गुणवत्ता , सफाई व पढ़ाई को लेकर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन
आरोप: नहीं खुलते बायोमेट्रिक व केमिस्ट्री लैब, पढ़ाई करने के बजाय नम्बर काटने व टीसी पकड़ाने की मिलती धमकी



बलिया। जवाहर नवोदय विद्यालय, सिहाचौर में पढ़ाई, नाश्ता व भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने कक्षा 11 के छात्र शिवम तिवारी पुत्र अशोक तिवारी निवासी बांसडीह के नेतृत्व में विद्यालय के मुख्य गेट पर सुबह 10 बजे से धरना- प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर क्रब 12:45 बजे धरना समाप्त कर दिया।

छात्रों का आरोप था कि विद्यालय के अंदर पढ़ाई नहीं की जाती है बायो लैब का बुरा हाल है जबकि केमिस्ट्री लैब कभी खुलता ही नहीं है यहां की पढ़ाई भगवान भरोसे है यही हाल मेस का है। जहां कुत्ते भी प्रवेश कर जाते हैं। हास्टल में मिलने वाले नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता पूरी तरह से नदारत है। इसमें सुधार की जरूरत है। कहाकि हास्टल और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था नहीं होती है जिसके कारण झाड़ झंकार उठ गए हैं जिसमें विशाल कीड़े मकोड़े निकल जाते हैं। जब हम लोग इसकी शिकायत करते हैं तो हम छात्रों को परीक्षा में नंबर काट देने और टच हाथ में पड़ा देने की विद्यालय कैसे शिक्षकों द्वारा धमकी दी जाती है। हम लोग यहां पढ़ने आए हैं लेकिन यहां पढ़ाई के नाम पर कोई सुविधा नहीं है।



उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और स्थानीय गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रशासन को भी छात्रों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिया गया। आपको बता दे कि विद्यालय में कुल 543 छात्र पंजीकृत हैं।अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त हो गया।