करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमित पांडेय पप्पू

गड़वार। थाना क्षेत्र के थुंबा मोहन गांव के शाहपुर नट मौजा निवासी मुकेश नट (24) की रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मुकेश नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब छह बजे दुकान पर काम करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शादी वर्ष 2022 में मनिता से हुई थी। उसके दो बच्चे अभिषेक (3) और सोनम (2) हैं। घटना के बाद पत्नी मनिता, मां सुनीता और पिता शिवजी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *