
नरही में ज्वेलरी दुकानदार से बाइक सवार बदमाशों ने आभूषणों से भरा बैग लूटा
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कुमकुम पट्टी उजियार गांव के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार को रोककर आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।




बताया जा रहा है कि उजियार निवासी आशीष कुमार वर्मा पुत्र कैलाश प्रसाद वर्मा अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर रात करीब 7:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कुमकुम पट्टी उजियार गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास मौजूद आभूषण का बैग छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर नरही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दिया है। इस बात अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण के लिए टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।