बलिया बहेरी में पुलिस ने जुआ खेल रहे 19 को किया गिरफ्तार, चार लाख सात हजार रुपये बरामद

Spread the love

बलिया बहेरी में पुलिस ने जुआ खेल रहे 19 को किया गिरफ्तार, चार लाख सात हजार रुपये बरामद

17 ताश की गड्डी भी मिली, जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बहेरी गांव में जुआ खेलते 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 ताश की गड्डी और 4.07 लाख रुपये नकद बरामद किया हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में खलबली मची रही।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात चौकी प्रभारी चंद्रशेखर नगर उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में देखभाल और शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बहेरी गांव में एनातुल्ला उर्फ पतरु के मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मकान में दबिश देने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर जुआ खेल रहे मो. अली उर्फ सोनू निवासी बहेरी, प्रदीप कुमार सिंह निवासी मिढ्ढा थाना फेफना, शक्ति मिश्रा निवासी हरपुर पुरानी बस्ती, राजाराम चौहान निवासी विजयीपुर, चंदन निवासी रेवती, शिवप्रकाश निवासी नलकूप कॉलोनी, सगीर निवासी बहेरी, जयराम निवासी सुखपुरा, रामजी यादव निवासी काशीपुर, मोनू निवासी हनुमानगंज, मुकेश कुमार निवासी रुकुनपुरा, राहुल कुमार गुप्ता निवासी मैरीटार, विजय प्रताप सिंह निवासी बांसडीह, नौशाद निवासी बहेरी, पिंटू कुमार राजभर निवासी मिठवार, मनोज वर्मा निवासी आरटीओ कार्यालय, अंकुश कुमार सिंह निवासी बलेसरा, संजय कुमार सिंह निवासी भृगु आश्रम राजपूत नेवरी और करीम खान निवासी बहेरी को गिरफ्तार किया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी नगर, बलिया सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बहेरी गांव में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 17 ताश की गड्डी और चार लाख सात हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *