दोकटी में युवक पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप

Spread the love

दोकटी में युवक पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा गांव में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि सोनू यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा, पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल सोनू को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्राथमिक पूछताछ में घायल ने अपने गांव के कुछ लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। उसने घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की बात भी बताई है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *