बलिया में वीर कुंवर सिंह सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, नहीं मिला सुराग

Spread the love

बलिया में वीर कुंवर सिंह सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, नहीं मिला सुराग


बलिया। नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव निवासी एक युवक ने शनिवार को यूपी-बिहार सीमा पर बक्सर-भरौली के बीच बने वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंगा में युवक की तलाश कराई, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।


बताया जा रहा है कि श्रीकांत पासवान पुत्र श्याम नारायण पासवान का किसी बात को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर गंगा में कूदने की बात कही। बेटे की बात सुनकर पिता घबरा गए और बाइक से वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंचे। पिता के पुल पर पहुंचते ही युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *