उभांव पुलिस ने चार चोरी की बाइक के साथ चार आरोपियों को दबोचा

Spread the love

उभांव पुलिस ने चार चोरी की बाइक के साथ चार आरोपियों को दबोचा

बलिया। उभांव पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चैनपुर बंधा के पास झाड़ियों में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।।पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता क्रमशः पंकज पाल पुत्र रामाश्रय पाल निवासी ग्राम गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार, अंशु राम पुत्र नागेन्द्र राम निवासी ग्राम डड़ैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार, शिवम प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार व आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान प्रांत बिहार बताया।


पुलिस ने बरामद वाहनों में एक बाइक को उभांव थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया, जबकि अन्य तीन मोटरसाइकिलें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार, छह अगस्त को बेल्थरा रोड कस्बे के अमूर्तानी मोहल्ले के पास से पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *