
जबलपुर से तीन लापता नाबालिगों समेत युवती को उभांव पुलिस ने सकुशल किया बरामद
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन युवतियों/बच्चियों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और सर्विलांस सेल की मदद से यह कार्रवाई की गई।




पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 10 अगस्त की सुबह उसकी दो नाबालिग नतिनियां और 22 वर्षीय पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर, निवासी पतनारी, कपड़ा सिलवाने के लिए बाजार गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में थाना उभांव में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान उभांव पुलिस टीम को सर्विलांस सेल से जबलपुर रेलवे स्टेशन की लोकेशन मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पुष्पा और उसके साथ मौजूद करीब छह माह की बच्ची तथा दोनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।