मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

बलिया। उभांव थाना पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने और आरोपी का साथ देने के मामले में मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों को भरौली गोविंदपुर स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमशः राजनाथ पुत्र स्व सुदर्शन निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया, अनिल कश्यप पुत्र राजनाथ निवासी शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया, भोला पुत्र स्व सुदर्शन निवासी शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया बताया।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी के साथ शाहपुर अफगा निवासी राजनाथ पुत्र स्व. सुदर्शन द्वारा बार-बार दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि मामले की जानकारी लेने पर राजनाथ के पुत्र अनिल कश्यप और भोला पुत्र स्व. सुदर्शन ने पीड़िता की मां को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 64(2)(k), 64(2)(m), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी राजनाथ प्रसाद को बिहार के बक्सर स्थित स्वास्तिक होटल, भरौली गोविंदपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरा हुआ था। वहीं, पुलिस टीम ने उसके घर से अनिल कश्यप और भोला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *