
श्रवण कुमार पांडेय
बलिया में स्कॉर्पियो व बाइक में जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
चिलकहर पेट्रोल पंप के पास।हुआ सड़क हादसा
सवरा चट्टी पर दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था अरशद


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल डाक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे मऊ लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी 38 वर्षीय अरशद अहमद के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान फेफना थाना के तिवारीपुर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता के रूप हुई।


जानकारी के अनुसार बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बुधवार की रात दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के यहां आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से बलिया आ रहे थे। जैसे ही वह चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे बाइक सवार फेफना थाना के फत्तेपुर निवासी अरशद अहमद व तिवारीपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की बाइक टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ओमप्रकाश गुप्ता की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके परिजन मऊ लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अरशद संवरा में दुकान चलाते थे।