
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के यादव नगर (शाहपुर टिटिया) निवासी गोल्डी यादव (30) पत्नी राकेश यादव की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि गोल्डी यादव बुधवार की रात सात माह की बच्ची और पति के साथ कमरे में थी। रात करीब एक बजे गर्मी के चलते पति राकेश बाहर जाकर सो गया। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे पत्नी के कमरे में गया तो वह अचेतावस्था में पड़ी हुए थी। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर भीमपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुबौली निवासी और मृतका के चचेरे भाई अजीत यादव ने दहेज के लिए बहन का हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में पति, ससुर एवं सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही आरंभ कर दिया है। इस भागवत भीमपुर थाना अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मृतका के चचेरे भाई द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज कर और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।